सिमरिया. ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (एआइओसीडी) के आह्वान पर 20 मई को देशव्यापी मेडिकल बंद को सफल बनाने के लिए चतरा के केमिस्टों ने कमर कस ली है. रविवार को किसान भवन में हुई बैठक में पांच सूत्री प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किये गये. दवा विक्रेता 20 मई को अपनी-अपनी दुकानें बंद रखेंगे. ऑनलाइन ई-फार्मेसी के विरोध में मेडिकल बंद रखा जायेगा. बंद को शांतिपूर्ण और सफल बनाने के लिए स्थानीय प्रशासन को पूर्व सूचना देने का निर्णय लिया गया. बैठक में केमिस्ट प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव, सचिव हाजी नसरुल्ला अंसारी, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार, ध्रुव नारायण दास, नरेश कुमार, विनय कुमार, छोटू कुमार, नौशाद आलम, हाजी बदरुद्दीन अंसारी, गणेश प्रसाद गुप्ता समेत अन्य उपस्थित थे.
ऑनलाइन फार्मेसी के खिलाफ 20 को बंद रहेंगी दवा दुकानें
किसान भवन में हुई बैठक में पांच सूत्री प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किये गये.
