सिमरिया. प्रखंड के सलगी गांव के तेतर चौक में बने चबूतरे को तोड़ कर अतिक्रमण की कोशिश का ग्रामीणों ने विरोध किया है. इस संबंध में ग्रामीणों ने सीओ को आवेदन देकर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि उक्त स्थान के इर्द गिर्द स्वास्थ्य उपकेंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र, पैक्स भवन व पंचायत सचिवालय है. चबूतरा कई वर्षों पूर्व बनाया गया था, जिसे तोड़ कर अतिक्रमण का प्रयास किया जा रहा है. कहा गया है कि यह भूमि आम गैर मजरुआ किस्म का है. अतिक्रमण से गांव के लोग काफी आहत हैं. इस संबंध में डीसी के पास भी शिकायत पत्र की प्रतिलिपि भेजी गयी है.
सार्वजनक भूमि पर अतिक्रमण का विरोध, कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने सीओ को आवेदन देकर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है
