: वर्षों पुरानी मांग पर मंत्रालय गंभीर, सीसीएल को दिशा-निर्देश टंडवा. सेरनदाग में रेलवे साइडिंग व सेक्सन नाइन से जुड़े मामले में ग्रामीणों के बीच सकारात्मक पहल की उम्मीद जगी है. सेरनदाग में रेलवे लाइन व अनावश्यक जमीन पर सेक्सन नाइन हटाने को लेकर वर्षो से आंदोलन चल रहा था. सांसद कालीचरण सिंह ने कोयला मंत्री, कोयला सचिव व खान सचिव से मुलाकात कर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराया था, जिसे गंभीरता से लेते हुए मंत्रालय द्वारा इसपर सकारात्मक पहल का निर्देश दिया गया है. कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा सीसीएल को मामले से संबंधित पत्र प्रेषित किया गया है. मालूम हो कि सेरनदाग में 500 एकड़ जमीन में 297 एकड़ पर सीबी एक्ट के तहत सेक्सन नाइन लगाया गया है. ग्रामीणों का दावा है कि उक्त जमीन में कोयला भंडारण नहीं है. इसके बाद भी सीबी एक्ट से जमीन अधिग्रहण गलत तरीके से किया है. ग्रामीण सीबी एक्ट से अधिग्रहण मुक्त करते हुए जमीन पर लगे सेक्सन को हटाने की मांग की है. वही गांव के समीप रेलवे साइडिंग को लेकर लूप लाइन भी प्रस्तावित है.
सेरनदाग में सेक्शन नाइन हटाने की मांग पर सकारात्मक पहल
वर्षों पुरानी मांग पर मंत्रालय गंभीर, सीसीएल को दिशा-निर्देश
