महिला वस्त्र निर्माण प्रशिक्षण का समापन

आरसेटी निदेशक बसंत कुमार ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों को जल्द स्वरोजगार शुरू करने को कहा.

चतरा. बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी में आयोजित 31 दिवसीय महिला वस्त्र निर्माण प्रशिक्षण का मंगलवार को समापन हुआ. प्रशिक्षण का समापन एलडीएम ने किया. आरसेटी निदेशक बसंत कुमार ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों को जल्द स्वरोजगार शुरू करने को कहा. इस दौरान प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया. कहा गया कि व्यवसाय स्थापित करने के लिए अगर ऋण की आवश्यकता हो, तो आवेदन भरें. प्रक्षिशुओं ने अलग-अलग बैंकों के माध्यम से लोन के लिए आवेदन दिया. प्रशिक्षण को सफल बनाने में संस्थान से संकाय राजीव रंजन कुमार, कार्यालय सहायिका मीना कुमारी, कार्यकाल सहायक मो शाहबाज, परिचारिका मंजू रानी, राजू, प्रदीप का काफी योगदान रहा.

उत्कृष्ट कार्य के लिए 120 शिक्षक सम्मानित

चतरा. डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में मंगलवार को विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के साथ साथिया सम्मेलन सह स्वास्थ्य आरोग्य दूत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, सीएस डॉ जगदीश प्रसाद सहित शिक्षा विभाग के कई पदाधिकारी शामिल हुए. इस दौरान 120 शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्य, समर्पण व किशोर-किशोरियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया. जिप उपाध्यक्ष ने उन्होंने शिक्षकों व स्वास्थ्य आरोग्य दूतों के प्रयासों की सराहना की. कहा कि बच्चों को जिम्मेवार नागरिक बनायें. सिविल सर्जन ने भी अपने विचार रखे. मौके पर डीइओ दिनेश कुमार मिश्र, स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के प्राचार्य सतीश लाल गुप्ता, दीवानखाना विद्यालय के प्रधानाचार्य मो एजाजुल हक, शिक्षक कुमार चंदन समेत कई उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >