कोल वाहन ने टेंपो में मारी टक्कर, चालक की हुई मौत

बगरा-रांची मुख्य पथ बगरा चौक के पास सड़क हादसा

दुर्घटना. बगरा-रांची मुख्य पथ बगरा चौक के पास सड़क हादसा

सिमरिया. बगरा-रांची मुख्य पथ स्थित बगरा चौक के पास रविवार की सुबह ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दिया, जिससे टेंपो चालक आराआतु गांव निवासी गोपाल पांडेय (55) की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, टेंपो सिमरिया की ओर से जबड़ा की ओर जा रहा था. इस दौरान चतरा की ओर से आ रहे कोल वाहन ट्रक ने पीछे से टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी. इस टक्कर से टेंपो पलट गया और चालक दब गया. ग्रामीणों की मदद से उसे रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रांची रेफर कर दिया गया. रिम्स जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. सदर अस्पताल हजारीबाग में पोस्टमार्टम किया गया. वहीं ट्रक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >