आम्रपाली कोल परियोजना में कोयला व ओबी उत्पादन दूसरे दिन भी ठप

आम्रपाली कोल परियोजना में दूसरे दिन भी मजदूरों के आंदोलन को लेकर कोयला व ओबी उत्पादन ठप रहा.

टंडवा. आम्रपाली कोल परियोजना में दूसरे दिन भी मजदूरों के आंदोलन को लेकर कोयला व ओबी उत्पादन ठप रहा. मजदूरों के साथ सीसीएल प्रबंधन व आउटसोर्सिंग कंपनी की वार्ता हुई. दो दौर में हुई वार्ता के बाद भी सहमति नही बन पायी. बीएलए कंपनी की तरफ से कंपनी के टीके राव व अंबे कंपनी की तरफ से रंजीत सिन्हा उपस्थित थे. दोपहर 12 बजे से शुरू हुई वार्ता शाम छह बजे तक बेनतीजा रही. गौरतलब है कि अंबे कंपनी का ठेका खत्म होने के बाद बीएल कंपनी को कोयला खनन का ठेका मिला है. वहीं महालक्षमी कंपनी ओबी का कार्य करेगी. ऐसे में पूर्व से कार्य कर रही कंपनी सभी वर्करों को काम पर रखने से असहमति जता दी है. इस कारण आधे वर्करों को कोयला खनन कंपनी बीएलए व आधे वर्करों को महालक्ष्मी के काम पर रखने की पूर्व में वार्ता में सहमति बनी थी, लेकिन समय बीतने के बाद भी नयी कंपनी बीएलए मजदूरों को समायोजित नहीं कर रही है. ऐसे में मजदूर आंदोलित हो उठे हैं. मजदूरों ने अपनी मांग को लेकर गुरुवार से आम्रपाली में कोयला व ओबी खनन का कार्य बंद करा दिया है. इधर, वार्ता के दौरान ओबी उत्पादन करनेवाली महालक्ष्मी कंपनी ने थोड़ी लचल दिखायी, पर बीएलए कंपनी द्वारा कोई ठोस जवाब मजदूरों नहीं मिल पाया. मौके पर मजदूर नेता रमेश वर्मा, सीसीएल के सांसद प्रतिनिधि प्रेम विकास, महेश वर्मा ,सुरेश साव, अमलेश दास, संतोष यादव, त्रिवेणी यादव समेत कई उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >