शव देख दहशत में बच्चे, नहीं आ रहे हैं स्कूल

: स्कूल से सटे एक पुराने अर्द्धनिर्मित भवन में मिला था शव

: स्कूल से सटे एक पुराने अर्द्धनिर्मित भवन में मिला था शव इटखोरी. प्रखंड काॅलोनी मध्य विद्यालय में दो अप्रैल से विद्यार्थियों की उपस्थिति शून्य हो रही है. शनिवार को मात्र सात विद्यार्थी स्कूल आये थे, वो भी दस बजे से पहले घर चले गये. शनिवार को स्कूल में प्रधानाध्यापक भोलानाथ पांडेय, शिक्षक दिनेश राणा, मोहम्मद इस्लाम व संजय रजक उपस्थित थे. जानकारी के अनुसार, एक अप्रैल को स्कूल से सटे एक पुराने अर्द्धनिर्मित भवन में धनखेरी के युवक का शव फंदा से लटकता मिला था, उसके दूसरे दिन से बच्चे स्कूल नहीं आ रहे हैं. बच्चों के स्कूल नहीं आने से शिक्षक भी परेशान हैं. प्रधानाध्यापक ने कहा कि शव देखने के बाद बच्चे काफी भयभीत हैं. उन्हें स्कूल आने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन नहीं आ रहे हैं. इधर लगातार छुट्टी होने व महुआ के सीजन का भी असर पड़ा है. सोमवार को घर-घर जाकर विद्यार्थियों को स्कूल लायेंगे. विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जागेश्वर यादव ने कहा बच्चों के घर जाकर बुलाकर आया, लेकिन डर से कोई नहीं आते हैं. बच्चों के मन में भय समा गया है. सोमवार को सभी अभिभावकों को बच्चों के साथ आने को कहा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >