चतरा में नहीं थम रही बिजली कटौती, उमसभरी गर्मी में घंटों गुल रहती है बिजली

चतरा शहर में बिजली कटौती से आम जनता बेहाल है. उमस भरी गर्मी में घंटों बिजली गुल रहने से बच्चों और बुजुर्गों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. प्रशासन से सुधार की मांग.

चतरा से मो. तसलीम की रिपोर्ट

चतरा शहर में बिजली कटौती की समस्या लगातार बनी हुई है. उमसभरी गर्मी के बीच घंटों बिजली गुल रहने से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. बार-बार बिजली कटने से उपभोक्ताओं में विद्युत विभाग, जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है. उपभोक्ताओं का कहना है कि दिन हो या रात, बिजली की आंख-मिचौली जारी रहती है. लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है.

पानी की सप्लाई भी प्रभावित

गर्मी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है. बिजली नहीं रहने से पानी की मोटर नहीं चल पा रही है. वहीं मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज करने में भी लोगों को परेशानी हो रही है. रविवार की रात भी कई घंटे बिजली गुल रही. लंबे समय तक बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी में रात गुजारनी पड़ी. इससे लोगों की नींद प्रभावित हो रही है.

ये भी पढ़ें: पतरातू में पुराने पेड़ों से खतरा बढ़ा, बिजली तारों पर झुकी लिप्टिस की डालियां

फॉल्ट और लोड शेडिंग का दिया जा रहा हवाला

उपभोक्ताओं के अनुसार, बिजली कटौती के संबंध में विद्युत विभाग की ओर से कभी फॉल्ट, कभी लोड शेडिंग तो कभी अन्य तकनीकी कारण बताया जाता है. लेकिन लंबे समय से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है. लोगों का कहना है कि वे नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान करते हैं, इसके बावजूद उन्हें निर्बाध बिजली नहीं मिल रही है.

समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग

उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग से बिजली व्यवस्था में सुधार कर नियमित और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है. साथ ही जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से भी मामले में हस्तक्षेप कर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खो-खो प्रतियोगिता, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >