हंटरगंज पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक को किया गिरफ्तार, दूसरा फरार

Chatra News: चतरा के हंटरगंज थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोरी की अपाचे बाइक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक ने पूछताछ में बाइक चोरी की होने की बात स्वीकार की है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

चतरा से मो० तसलीम की रिपोर्ट

Chatra News: चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की हुई मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. हालांकि, उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. गिरफ्तार अभियुक्त विष्णु गंझु (पिता- मोहन गंझु) जोरी वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के कोलवा गांव का रहने वाला है. 

एसपी के निर्देश पर चलाया जा रहा था अभियान 

एसपी सुमित अग्रवाल के निर्देश पर कौलेश्वरी हटवारिया के पास एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इस दौरान अपाचे बाइक पर सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया, पुलिस को देखते ही दोनों युवक बाइक छोड़कर भागने लगे. पीछा करने के दौरान में एक आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया. जबकि दूसरा युवक पैर में शीशा लगने के कारण पकड़ा गया. 

पूछताछ में चोरी की बाइक होने का खुलासा

पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि बाइक चोरी की है और उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलाया जा रहा था. मामले में हंटरगंज थाना कांड संख्या 41/2026 के तहत धारा 317(2)/317(5)/3(5) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापामारी अभियान में थाना प्रभारी प्रभात कुमार, सहायक अवर निरीक्षक अजय महतो और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

इसे भी पढ़ें: बदहाल जिंदगी जी रहे शहीद बख्तर साय के वंशज, गढ़पहाड़ को टूरिस्ट प्लेस विकसित करने की मांग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >