मतदाता जागरूकता के लिए कैंडल मार्च निकाला

कई सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए.

इटखोरी. प्रखंड में अधिक से अधिक वोटिंग हो, इसके लिए मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है. कभी रात्रि चौपाल, तो साइकिल रैली व प्रभातफेरी के माध्यम से अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में कैंडल मार्च निकाला गया, जिसमें जेएसएलपीएस की महिला समेत सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए. कैंडल मार्च के माध्यम से इटखोरी बाजार में घूम घूम कर वोट देने के लिए प्रेरित किया गया. बीडीओ सोमनाथ बंकिरा ने सभी से वोट देने की अपील की. इस मौके पर प्रमोद कुमार समेत कई लोग थे. शनिवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में बीडीओ की अध्यक्षता में सेक्टर मजिस्ट्रेट की बैठक हुई, जिसमें पुलिस अधिकारी भी शामिल हुए. बैठक में सभी सेक्टरों में समुचित व्यवस्था की चर्चा हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >