Chatra: लेढिया नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, नहीं हो पा रही पहचान

Chatra: चतरा के मयूरहंट थाना क्षेत्र में नदी से एक शव बरामद किया गया है. शव अर्द्धनग्न अवस्था में है और पुलिस उसकी पहचान में जुटी हुई है.

पिंटू कुमार राणा
Chatra: चतरा जिले के मयूरहंड थाना क्षेत्र अंतर्गत कदगावां खुर्द स्थित लेढिया नदी से पुलिस ने मंगलवार की रात एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है. अब तक शव की पहचान नहीं हो पाई है. शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है. शरीर पर केवल शर्ट है, लेकिन नीचे का अंग पूरी तरह खुला हुआ है. मृतक व्यक्ति के दाहिने हाथ पर गोदना (शेष नाग का टैंटू बना हुआ) का निशान अंकित है. साथ ही दायें हाथ के बाजूं में काले रंग का मोटा धागा भी बंधा हुआ है. थाना प्रभारी आशीष प्रसाद ने बताया कि अब तक शव की पहचान नहीं हो पाई है. थाना प्रभारी ने लोगों से उक्त शव के पहचान की अपील की है.

ये भी पढ़ें…

Chaibasa: भुइयांपुर अस्पताल में दिनभर लटका रहा ताला, भटकते रहे 3 गांव के ग्रामीण

Khunti: शहर से खदेड़ने के दौरान कुएं में गिरा हाथी, बड़ी मुश्किल से निकाला गया बाहर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amleshnandan sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >