लापता प्रेमी युगल का शव बरामद

जांच में जुटी पुलिस, एक माह बाद होनी थी दोनों की शादी

: जांच में जुटी पुलिस, एक माह बाद होनी थी दोनों की शादी : परिजनों ने हत्या कर शवों को लटकाने की जतायी आशंका दुखद. जंगल में युवक-युवती का शव मिलने से सनसनी लावालौंग. लमटा पंचायत के लीलाजन नदी के पास स्थित जंगल से मंगलवार की देर शाम प्रेमी युगल का शव बरामद किया गया, जिसकी पहचान चतरा सदर थाना क्षेत्र के टीकर गांव निवासी 22 वर्षीया संजू कुमारी व राजपुर थाना क्षेत्र के पांडेयमहुआ (राजा चक) निवासी रंजन कुमार दास के रूप में हुई है. दोनों की अगले माह शादी होने वाली थी. जानकारी के अनुसार, युवक-युवती 27 फरवरी को घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटे. काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला. युवती के परिजनों ने सदर थाना में आवेदन देकर गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था. दोनों की खोजबीन हो रही थी, इसी बीच सोमवार को चरवाहों ने जंगल से तेज दुर्गंध आने पर वहां जाकर देखा, तो दोनों लोगों के शवों को फंदे से लटकता देखा. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लिया. मंगलवार को सदर अस्पताल चतरा में पोस्टमार्टम करा कर शवों को परिजनों को सौंप दिया. घटना से दोनों परिवारो में मातम पसरा हुआ है. होली की खुशी गम में बदल गया. परिजनों ने दोनों की हत्या की आशंका जतायी है. उन्हें शक है कि हत्या के बाद दोनों के शवों को आत्महत्या का रूप से देने का प्रयास किया गया है. पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर मामले का खुलासा करने की मांग की है. थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी. मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. घटनास्थल से बाइक व सल्फास बरामद घटनास्थल से चार पैकेट सल्फास के पाउडर, एक बोतल व रंजन की बाइक बरामद की गयी. घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूरी पर हैंडल लॉक बाइक मिली, कुछ दूर जाने पर सल्फास पाउडर व एक बोतल मिला. समाचार लिखे जाने तक घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >