बीएलओ व पर्यवेक्षको को मिला प्रशिक्षण

पर्यवेक्षकों को आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआइआर)-2026 को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया.

प्रतापपुर. प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को बीएलओ व पर्यवेक्षकों को आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआइआर)-2026 को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. इस अवसर पर सभी बूथ स्तर पदाधिकारियों (बीएलओ) व पर्यवेक्षकों ने भाग लिया. प्रशिक्षण की अध्यक्षता सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अभिषेक पांडेय व संचालन दीपक श्रीवास्तव ने किया. प्रशिक्षक दीपक श्रीवास्तव ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करने, ।1 जनवरी 2026 की अहर्ता तिथि के अनुसार नए मतदाताओं का नाम जोड़ना, मृत व स्थानांतरित मतदाताओं का नाम हटाना, सूची में मौजूद त्रुटियों को सुधारना उनकी मुख्य जिम्मेदारी होगी. पर्यवेक्षकों को बीएलओ के कार्यों की निगरानी करने व समय पर रिपोर्ट भेजने की भूमिका के बारे में जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण में फॉर्म छह, सात, आठ के उपयोग और ऑनलाइन प्रक्रिया पर भी चर्चा की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >