विद्यालय लेपो के विद्यार्थियों का बेहतर रिजल्ट

विद्यालय के 94.83 प्रतिशत बच्चों ने सफलता हासिल की है.

सिमरिया. मैट्रिक की परीक्षा में उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय लेपो का रिजल्ट बेहतर रहा. इस विद्यालय के 94.83 प्रतिशत बच्चों ने सफलता हासिल की है. विद्यालय से 116 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें प्रथम श्रेणी से 70, द्वितीय श्रेणी से 38, तृतीय श्रेणी से दो छात्र-छात्राएं सफल रहे. पायल राणा 456 अंक लाकर विद्यालय टॉपर बनी. दूसरे स्थान पर रौशन कुमार व रौशन कच्छप 414 अंक व तीसरे स्थान पर प्रिया कच्छप को 411 अंक मिले. इसी तरह सचिन कुमार को 408, लक्ष्मी कुमारी को 407, रविंद्र कुमार भोगता को 403, रिया कुमारी को 402 , अरविंद तिग्गा को 400, रीना कुमारी व अमित कुमार पाल को 395 अंक मिले. बच्चों के इस शानदार प्रदर्शन से प्रधानाध्यापक जितेंद्र प्रसाद तथा अन्य सभी शिक्षकों ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DINBANDHU THAKUR

DINBANDHU THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >