चतरा. इंदुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर में गुरुवार को नये शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ हुआ. इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-पाठ व हवन किया गया. प्रधानाचार्य रमेश कुमार सिंह व कार्यक्रम प्रमुख शिवनंदन शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूल के सभी शिक्षक व छात्र-छात्राएं शामिल हुए. गणेश चालीसा व हनुमान चालीस समेत सुंदरकांड का पाठ किया गया. मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के संरक्षक डॉ विजय अग्रवाल, अध्यक्ष संतन पांडेय, सचिव संजय सिन्हा, कोषाध्यक्ष मुकेश साह समेत कई उपस्थित थे.
जोरी में विराट हिंदू सम्मेलन 14 को, तैयारी जोरों पर
जोरी. आरएसएस के शताब्दी वर्ष के अवसर पर 14 अप्रैल को काली मंदिर परिसर स्थित मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन सह आंबेडकर जयंती का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर आरएसएस के कार्यकर्ता जोर शोर से लगे हुए हैं. जन जागरूकता अभियान के तहत गांव-गांव में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. सम्मेलन में भाग लेने व सम्मेलन को सफल बनाने में आर्थिक सहयोग करने की अपील कर रहे हैं. कार्यक्रम में झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से संतों के भाग लेने की बात कही जा रही है. स्वयंसेवक सह हिंदू जागरण मंच के जिला महामंत्री रवि साहू ने बताया कि हिंदू समाज को एकजुट करने व सनातन धर्म की रक्षा के लिए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.