पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया गया जागरूक

अधिक से अधिक पौधे लगाने व प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए प्रेरित किया.

चतरा. शहर के किशुनपुर मुहल्ला में बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान पीएलवी मो सनाउल्लाह, लक्ष्मण कुमार, मधुसूदन यादव, किशोर प्रसाद यादव ने लोगों को पृथ्वी संरक्षण के प्रति जागरूक किया. कहा कि पर्यावरण को संरक्षण करने की आवश्यकता है. उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने व प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए प्रेरित किया. मौके पर कई उपस्थित थे. प्रतापपुर. विश्व पृथ्वी दिवस पर राजकीय मध्य विद्यालय में डालसा द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान पीएलवी गोविंद ठाकुर, नरेश प्रजापति, संदीप कुमार गुप्ता ने बच्चो को पृथ्वी के संसाधनो के प्रति जागरूक किया. साथ ही अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने के लिए प्रेरित करने की बात कही. मौके पर प्रधानाध्यापक श्याम कुमार, शिक्षक सुदामा रविदास, संदीप कुमार शर्मा, अजीत कुमार, सदन कुमार शर्मा समेत कई उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >