रामनवमी की झांकी में बेहतर प्रस्तुति देने वाले कलाकार सम्मानित

अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया.

गिद्धौर. सार्वजनिक नवयुवक विकास संघ ठाकुरबाड़ी मुहल्ला की ओर से समारोह आयोजित कर रामनवमी के अवसर पर झांकी में बेहतर प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया. समारोह की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष कपिल कुमार ने की. कलाकारों में सुनील राम, आकाश कुमार, दीपक कुमार, प्रशांत कुमार, पंकज कुमार, रौनक कुमार, विनय कुमार, अंजन कुमार, अंशु कुमार समेत अन्य सम्मानित किये गये. इन्हें अध्यक्ष कपित कुमार, सचिव मनोज कुमार कुशवाहा, डायरेक्टर जितेंद्र कुमार जीतू, बंशी दांगी, प्रयाग दांगी, परमेश्वर दांगी, झांकी अध्यक्ष विकास कुमार, राजेश दांगी समेत ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. मौके पर भोला कुमार,नीतीश कुमार समेत काफी संख्या में सदस्य उपस्थित थे.

भगवान महावीर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी

चतरा. रामेश्वरलाल खंडेलवाल विद्या मंदिर में मंगलवार को भगवान महावीर की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने भगवान महावीर के चित्र को भव्य रूप से सजा कर जयंती मनायी. शिक्षक मनोज कुमार ने कहा कि भगवान महावीर ने समाज को सत्य, अहिंसा, दया व प्रेम का मार्ग दिखाया. शिक्षक पंकज कुमार ने भगवान महावीर की जीवनी पर प्रकाश डाला. साथ ही उनके त्याग व तपस्या के प्रसंगों को साझा किया. प्रधानाचार्य राहुल कुमार सिंह ने कहा कि पृथ्वी पर कुछ भी प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम अनिवार्य है. जिस प्रकार भगवान महावीर ने 12 वर्षों की कठिन तपस्या के बाद ज्ञान प्राप्त किया था, उसी प्रकार विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर मेहनत करनी पड़ेगी. कार्यक्रम का संचालन छात्रा श्रुति मित्तल ने किया. मौके पर सभी शिक्षक व बच्चे शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >