चतरा. आरडीएस इंटर कॉलेज प्रबंधन समिति की बैठक सोमवार को कॉलेज के सचिव लाला प्रसाद साहू की अध्यक्षता में हुई, जिसमें विद्यार्थियों के नामांकन पर चर्चा हुई. सचिव ने बताया कि विज्ञान व कला संकाय में 512-512 सीट निर्धारित है. कॉलेज प्रबंधन द्वारा 16 अप्रैल से 15 मई तक नामांकन को लेकर आवेदन जमा लिया जायेगा. आवेदन जमा करने वाले विद्यार्थियों से फॉर्म शुल्क नहीं लिया जायेगा. विद्यार्थी एडमिट कार्ड, पंजीयन पत्र, आधार कार्ड व फोटो के साथ ऑफलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं. फॉर्म की स्क्रूटनी के बाद परीक्षा ली जायेगी. परीक्षा परिणाम आने के बाद विद्यार्थियों का नामांकन होगा.
आरडीएस इंटर कॉलेज में 15 मई तक लिया जायेगा आवेदन
सचिव ने बताया कि विज्ञान व कला संकाय में 512-512 सीट निर्धारित है.
