प्रतापपुर. बकरीद को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें एसडीपीओ सन्नी वर्धन, सीओ विकास कुमार टुडू, थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी मुख्य रूप से शामिल हुए. लोगों से भाईचारे के साथ बकरीद का त्योहार मनाने की अपील की गयी. एसडीपीओ ने कहा कि सोशल मीडिया पर पुलिस की खास नजर रहेगी. मौके पर मिस्टर आलम अशरफी, भोला प्रसाद, अमरेश सिंह, सम्मुख यादव, रीना देवी, किशोर यादव, रवींद्र कुमार राबो, अशोक यादव, मोती पासवान, प्रेम कुमार, मुकेश सिंह, वीरेंद्र यादव, असलम अंसारी, छोटू रविदास, रंजन पासवान उपस्थित थे. पत्थलगड्डा. थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता सीओ सह प्रभारी बीडीओ उदल राम ने की. संचालन थाना प्रभारी राकेश कुमार ने किया. लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की गयी. मौके पर जिप सदस्य रामसेवक दांगी, प्रमुख मनीषा कुमारी, मुखिया कुमारी संगीता सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि (थाना विभाग) सुनील कुमार सिंह, मेघन दांगी, जेएसआई विजय कुमार यादव, एएसआई घनश्याम प्रसाद सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष विकास यादव आदि मौजूद थे.
शांति व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील
बकरीद को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई्र
