एएम सिद्दिक पब्लिक स्कूल का रिजल्ट रहा शत प्रतिशत

विद्यालय के 41 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें सभी सफल रहे.

चतरा. शहर के वादी-ए-इरफा स्थित एएम सिद्दिक पब्लिक स्कूल का सीबीएसई 10वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा. विद्यालय के 41 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें सभी सफल रहे. अतिफा इम्तियाज ने 86.6 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय टॉपर बनी. अतिफा इम्तियाज खानकाह रोड लाइन मुहल्ला निवासी मो इम्तियाज व गुलिस्ता खातून की पुत्री है. मंतशा जन्नत 85.6 प्रतिशत के साथ दूसरा, अलकमा ने 82.8 प्रतिशत के साथ तीसरा, सबा आफरीन ने 80 प्रतिशत के साथ चौथा, फहरीन नाज 79.6 प्रतिशत के साथ पांचवां, शोएब आलम ने 78.6 प्रतिशत के साथ छठा, नाद खालिद 78 प्रतिशत के साथ सातवां स्थान प्राप्त किया है. विद्यालय के निदेशक प्रो उमर फारूक, प्रधानाध्यापक मो आरिफ व अन्य शिक्षकों ने सफल बच्चों को बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >