रजिस्टर्ड किसानों से धान नहीं खरीदने का आरोप

धान क्रय केंद्र में अंगूठे की निशान नहीं लेने की शिकायत की है.

सिमरिया. प्रखंड के बानासाडी गांव निवासी किसान अर्जुन प्रसाद साहू ने धान क्रय केंद्र में अंगूठे की निशान नहीं लेने की शिकायत की है. इसकी शिकायत उपायुक्त से की गयी है. बताया कि प्रखंड कार्यालय धान क्रय केंद्र खोला गया था. धान की खरीदारी उन्नति फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा खरीदारी की जा रही थी. केंद्र की संचालिका अनिता देवी व उनके सहयोगियों के कहने पर 30 मार्च को 50.17 क्विंटल धान केंद्र में जमा कराया गया. इसके बाद इनलोगों की लापरवाही के कारण मेरे अंगूठे का निशान नहीं लग पाया. पूछने पर कहा गया कि दो-चार दिन में अंगूठे का निशान ले लिया जायेगा. इसके बाद आज तक न अंगूठे का निशान लिया गया और न ही धान का उठाव किया गया. संचालिका द्वारा कहा जा रहा है कि गोदाम से धान उठाव कर ले जायें, नहीं तो मेरी कोई जिम्मेवारी नहीं होगी. अर्जुन ने कहा इस केंद्र में किसानों से धान की खरीदारी नहीं कर व्यापारियों से प्रति क्विंटल एक रुपये के कमीशन पर धान की खरीदारी की गयी. निबंधित किसानों से धान की खरीदारी नहीं कर किसानों को वंचित कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >