शादी का झांसा, फिर युवती से यौन शोषण का आरोप... पुलिस ने आरोपी को घर से दबोचा

चतरा पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ यौन शोषण करने के आरोपी मो. आदिल को गिरफ्तार किया है. युवती की शिकायत पर मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की.

लावालौंग से मो तसलीम की रिपोर्ट

लावालौंग. पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ यौन शोषण करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी मो. आदिल उर्फ मो. हबीबुल्लाह आदिल चतरा सदर थाना क्षेत्र के लाइन मोहल्ला आजाद नगर का रहने वाला है.

22 अगस्त को युवती ने दिया था आवेदन

थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि एक युवती ने 22 अगस्त को आवेदन दी. जिसके आधार पर छल से यौन संबंध व आपराधिक धमकी का प्राथमिकी दर्ज की गई.

घर से गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में

साथ ही त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी अभियान चला कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

छापामारी टीम में ये रहे शामिल

छापामारी टीम में थाना प्रभारी चंदन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक विधायक प्रसाद यादव व कई जवान शामिल थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अपूर्व कुमार शुक्ला

अपूर्व कुमार शुक्ला युवा पत्रकार हैं. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स और नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय,पलामू से बैचलर इन बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता से पहले वे करीब एक दशक तक सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी से जुड़े रहे, इस दौरान भारतीय और विशेष रूप से झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और नीतिगत विषयों का गहन अध्ययन किया. पत्रकारिता की शुरुआत खबर मंत्र संस्थान में रिपोर्टर के रूप में की, जहां झारखंड के प्रमुख नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और एक्टिविस्ट के साक्षात्कार किए. वर्तमान में प्रभात खबर में खबर लेखन और संपादन से जुड़े हैं. उनकी पत्रकारिता जनसरोकार, तथ्यपरकता और मुद्दों की गहराई पर केंद्रित है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >