आर्म्स एक्ट के फरार अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सदर पुलिस ने छापामारी अभियान चला कर पांच साल से फरार एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है.

चतरा. सदर पुलिस ने छापामारी अभियान चला कर पांच साल से फरार एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त पिंटू भुइयां उर्फ पिंटू भारती (पिता स्व0 गितवा भुइयां) पकरिया गांव का रहने वाला है. उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है. थाना प्रभारी विपिन कुमार ने कहा कि उसके खिलाफ 149/20 के तहत आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है. वह पांच सालों से फरार चल रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी अभियान चला कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. छापामारी टीम में पुलिस अवर निरीक्षक अनुरंजन कुजूर व कई जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >