करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

सराढु निवासी मोहन भुइयां (40) की मौत शुक्रवार को करंट की चपेट में आने से हो गयी. बताया गया कि मोहन भुइयां नदी में मछली पकड़ने गया था.

टंडवा. थाना क्षेत्र के सराढु निवासी मोहन भुइयां (40) की मौत शुक्रवार को करंट की चपेट में आने से हो गयी. बताया गया कि मोहन भुइयां नदी में मछली पकड़ने गया था. इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया. मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. लोगों ने बताया कि मछली मारने के लिए किसी ने नदी में विद्युत करंट प्रवाहित किया था. मोहन भुइयां घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

टेंपो के धक्के से बाइक सवार दो युवक घायल

चतरा. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत लरकुआ मोड़ के पास सोमवार को टेंपो की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों की पहचान घंघरी के चकला गांव निवासी जामो गंझू व रमेश गंझू के रूप में हुई. सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हजारीबाग रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से चतरा की ओर जा रहे थे. इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही टेंपो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >