छापामारी में बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त

जब्त ट्रैक्टर हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के लखनू का बताया जा रहा है

गिद्धौर. बालू के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने रविवार को छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान बलबल के महाने नदी से अवैध रूप से बालू लोड एक ट्रैक्टर को जब्त किया. जब्त ट्रैक्टर को थाना परिसर लाया गया. जब्त ट्रैक्टर हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के लखनू का बताया जा रहा है. उल्लेखनीय हैं कि चार जनवरी को प्रभात खबर के अंक में गिद्धौर की नदियों से हो रहा है बालू का उठाव से संबंधित खबर प्रकाशित की गयी थी, इसके बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ और अभियान चलाया.

रिंग मशीन से कई सामान की चोरी

प्रतापपुर. थाना क्षेत्र के सिंदुरिया पुल निर्माण कार्य में लगी रिंग मशीन से कई सामान की चोरी हो गयी. घटना तीन दिन पूर्व की है. बताया गया चोरों ने रिंग मशीन की बैट्री, मोटर व अन्य सामान चोरी कर फरार हो गये. इस संबंध में पुल निर्माण कार्य की देखरेख कर रहे अखिलेश यादव ने थाना में आवेदन दिया है. बताया कि निर्माण स्थल पर सीसीटीवी कैमरा लगा है, लेकिन घटना के दिन अधिक कुहासा होने के कारण चोरों की गतिविधि नहीं दिख रही है. चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >