टंडवा. आम्रपाली कोल परियोजना में मंगलवार को सुरक्षा स्वास्थ्य विश्व दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से जीएम ई एंड एम केए मुधसूदन, आम्रपाली जीएम संजीव कुमार व पीओ सत्येंद्र सिंह ने भाग लिया. कोल इंडिया के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक बीसाई राम का संदेश लोगों को पढ़कर सुनाया गया. जीएम संजीव कुमार ने कहा कि दुर्घटना एक मानवीय भूल है, दुर्घटना न हो, इसका हमें पूरा ख्याल रखना है. परियोजना से लेकर घर तक सुरक्षा व स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखना है. उन्होंने कहा कि इस वर्ष सुरक्षा स्वास्थ्य विश्व दिवस का विषय कार्य के दौरान मनोसामाजिक वातावरण तैयार करना है. कहा कि कोई व्यक्ति मानसिक तनाव से ग्रसित होकर कार्य का करता है, तो दुर्घटना की आशंका ज्यादा रहती है. हम सभी को अभियान चलाना है, ताकि मानसिक तनाव से दूर होकर एक सुरक्षित वातावरण तैयार किया जा सके. कार्यक्रम का संचालन अनूप खन्ना ने किया. मौके पर दिवाकर साहू, सुरक्षा अधिकारी पीके मोहन्ती, संजय गुप्ता, आलोक रंजन समेत कई अधिकारी उपस्थित थे.
तनाव मुक्त कार्य वातावरण से ही दुर्घटनाओं पर लगेगी रोक
कोल इंडिया के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक बीसाई राम का संदेश लोगों को पढ़कर सुनाया गया.
