हंटरगंज. रामनवमी को लेकर दशमी को प्रखंड में कई अखाड़ों द्वारा झांकी के साथ जुलूस निकाला गया. सभी अखाड़ा निर्धारित मार्ग से होकर प्रखंड मुख्यालय स्थित पानी टंकी मैदान में पहुंचा. जुलूस व झांकी में काफी संख्या में रामभक्त सड़क पर उतरे और शस्त्र चालन का प्रदर्शन किया. इस दौरान जय श्रीराम व जय हनुमान के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा. झांकी में भगवान राम, सीता व लक्ष्मण की जीवंत झांकी व हनुमान जी की विशाल प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही. सभी धर्म के लोग जुलूस में शामिल होकर एकता की मिसाल पेश की. जुलूस व झांकी को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर बीडीओ निखिल गौरव कमान कच्छप, सीओ रितिक कुमार, थाना प्रभारी प्रभात कुमार दल बल से लगे हुए थे.
जोरी में जीवंत झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
जोरी. जोरी में उल्लासपूर्ण माहौल में रामनवमी का जुलूस निकाला गया. चार अखाड़ों द्वारा झांकी के साथ जुलूस निकाला गया. इनमें जीवंत झांकी भी शामिल थीं. जुलूस में शामिल रामभक्त तलवार, लाठी, डंडा, भाला से एक से बढ़ कर एक करतब दिखाये. इस दौरान जय श्रीराम व जय बजरंगी बली के जयकारे गूंजते रहे. विद्यार्थी संघ पूजा समिति बीच बाजार, मास्टर मुहल्ला अखाड़ा समिति, खुशहाल क्लब पिपरपाती व शेषनाग क्लब बानसिंह द्वारा जुलूस निकाला गया. शनिवार की देर शाम से रविवार दोपहर तक जुलूस में शामिल रामभक्त सड़कों पर अस्त्र-शस्त्र का परिचालन करते रहे. कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार दुबे, राजेंद्र सिंह, श्रवण कुमार अग्रवाल, अजय प्रकाश केसरी की ओर से सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गयी थी. जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर एसडीओ जहुर आलम, डीएसपी मुख्यालय अमिता लकड़ा, बीडीओ निखिल गौरव कमान कच्छप, थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह लगे हुए थे. मौके पर जिप अध्यक्ष ममता कुमारी, प्रमुख ममता कुमारी, महासमिति के अध्यक्ष भैरव सिंह, सचिव रामरतन साहू, कोषाध्यक्ष परमानंद सरस समेत अन्य उपस्थित थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.