लकड़ी के चूल्हा पर खाना बनाने के दौरान घर मेें लगी आग

किसी तरह लोगों ने आग पर काबू पाया, तब तक घर में रखा सामान जल कर नष्ट हो गया.

प्रतापपुर. प्रखंड की गजवा पंचायत के सिदराडीह निवासी जगदीश यादव के घर में आग लग गयी, जिससे गांव में अफरा तफरी मच गयी. किसी तरह लोगों ने आग पर काबू पाया, तब तक घर में रखा सामान जल कर नष्ट हो गया. बताया गया कि घर में लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाया जा रहा था, तभी रसोई घर में आग लग गयी. जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बगल वाले कमरे को भी अपनी चपेट में ले लिया. शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गये. मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया. परिजनों ने बताया कि लकड़ी के चूल्हा पर खाना बनाया जा रहा था. इसी दौरान पहले रसोई घर में आग लग गयी, फिर इससे सटे कमरे में आग लग गयी. इस घटना में करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है. इस संबंध में भुक्तभोगी जगदीश यादव ने बताया कि हम एक स्कूल के उदघाटन समारोह में गये हुए थे. इसी बीच सूचना की मिली की घर में आग लग गयी है.

महुआ चुनने गयी किशोरी को भालू ने किया घायल

गिद्धौर. थाना क्षेत्र के गांगपुर स्थित चटिया गढ़ा जंगल में महुआ चुनने के दौरान भालू ने एक किशोरी को घायल कर दिया. घायल किशोरी की पहचान गांगपुर गांव निवासी काजल कुमारी (पिता तपेश्वर भुईयां) के रूप में की गयी. बताया गया कि किशोरी महुआ चुनने गयी थी, इसी दौरान भालू ने हमला कर दिया. शोर मचाने पर आसपास महुआ चुन रहे लोग पहुंच गये, तब भालू जंगल की ओर भाग गया. घायल किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. गांव के आसपास भालू के आने से लाेग दहशत में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >