रातभर तालाब किनारे कीचड़ में पड़ा रहा 56 वर्षीय व्यक्ति, सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने देखा तो मचा हड़कंप

मयूरहंड के ढोढराही तालाब के पास एक 56 वर्षीय व्यक्ति नशे की हालत में अपनी साइकिल से अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गया. वह पूरी रात कीचड़ में फंसा रहा और सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों ने उसे अचेत अवस्था में देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

मयूरहंड से पिंटू राणा की रिपोर्ट

मयूरहंड. प्रखंड सह अंचल कार्यालय व थाना मोड़ के समीप ढोढराही तालाब के किनारे सड़क दुर्घटना में सिंघरावां निवासी रविन्द्र कुमार सिंह (56 वर्ष) घायल हो गयें. उनके शरीर व चेहरे में चोट लगी है. जिनका उपचार मयूरहंड में किया गया. जानकारी के अनुसार वे शनिवार की देर रात चोरहा की तरफ से अपना गांव सिंघरावां जा रहे थे, इस दौरान बैटरी से संचालित तीन पहिया साईकिल असंतुलित होकर गार्डवाल को क्रॉस करते हुए तालाब में जा गिरे.

रातभर तालाब किनारे कीचड़ में फंसे रहे

जहां रातभर तालाब किनारे कीचड़ में समाये रहें. रविवार की सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे ग्रामीणों ने उसे अचेत अवस्था मे तालाब किनारे पाया. इसकी सूचना पुलिस की दी.

पुलिस ने तालाब से बाहर निकाल कराया उपचार

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे तालाब परिसर से बाहर निकाली. उसके बाद उनका प्राथमिक उपचार कराया गया.

नशे में होने की बात प्रत्यक्षदर्शियों ने कही

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घायल व्यक्ति पूरी तरह नशे में धुत था. जिसके कारण दुर्घटना घटी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अपूर्व कुमार शुक्ला

अपूर्व कुमार शुक्ला युवा पत्रकार हैं. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स और नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय,पलामू से बैचलर इन बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता से पहले वे करीब एक दशक तक सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी से जुड़े रहे, इस दौरान भारतीय और विशेष रूप से झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और नीतिगत विषयों का गहन अध्ययन किया. पत्रकारिता की शुरुआत खबर मंत्र संस्थान में रिपोर्टर के रूप में की, जहां झारखंड के प्रमुख नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और एक्टिविस्ट के साक्षात्कार किए. वर्तमान में प्रभात खबर में खबर लेखन और संपादन से जुड़े हैं. उनकी पत्रकारिता जनसरोकार, तथ्यपरकता और मुद्दों की गहराई पर केंद्रित है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >