जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में आये 22 मामले

थाना परिसर में बुधवार को एसडीओ सन्नी राज व एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल की मौजूदगी में अनुमंडल स्तरीय जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

सिमरिया. थाना परिसर में बुधवार को एसडीओ सन्नी राज व एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल की मौजूदगी में अनुमंडल स्तरीय जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें भूमि विवाद, घरेलू विवाद व पारिवारिक विवाद संबंधित 22 मामले आये. भूमि विवाद के मामले को सीओ को अग्रसारित किया गया. वहीं थाना प्रभारी को घरेलू और पारिवारिक मामले को जल्द निष्पादित करने को निर्देश दिया गया. एसडीपीओ ने कहा कि कार्यक्रम में आये शिकायतों का समाधान किया जायेगा. उन्होंने युवाओं में बढ़ती नशाखोरी पर चिंता जतायी. युवाओं को नशा से दूर रहने की सलाह दी. इस अवसर पर रोहन साव, पत्थलगड्डा जिप सदस्य रामसेवक दांगी, पत्थलगड्डा सीओ उदय राम, कुंदा, लावालौंग, गिद्धौर सीओ सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

मध्य विद्यालय में गुरुगोष्ठी का आयोजन

गिद्धौर. मध्य विद्यालय में बुधवार को गुरुगोष्ठी का आयोजन किया गया. मौके पर बीपीओ नीरज कुमार ने शिक्षकों से विद्यालय में चलने वाली विभिन्न कार्यों की जानकारी ली. साथ ही शिक्षकों को प्रोग्रेशन कार्य, 24 अप्रैल से होनेवाला टीएनए परीक्षा, इ-विद्या वाहिनी अनुश्रवण, नामांकन अभियान, बाल संसद गठन, जल संचय, प्रयास कार्यक्रम को लेकर कई जानकारी दी. विद्यालय का संचालन समय से नियमानुसार करने की बात कही. इस अवसर पर अकाउंटेंट मोहन साव, प्रतिमा कुमारी, तुलसी कुमार, बीआरपी कृष्ण मुरारी शर्मा, सीआरपी राजू कुमार, नवनीत सिंहा, प्रेमचंद साव के साथ-साथ प्रखंड के सभी विद्यालय के शिक्षक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praveen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >