दुर्गा वाहिनी प्रशिक्षण वर्ग में राज्य से 200 बहनें होंगी शामिल

रामेश्वर लाल खंडेलवाल विद्या मंदिर में शुक्रवार को बैठक हुई.

चतरा. झारखंड प्रांत के दुर्गा वाहिनी प्रशिक्षण वर्ग के आयोजन को लेकर रामेश्वर लाल खंडेलवाल विद्या मंदिर में शुक्रवार को बैठक हुई. जिसमें दुर्गा वाहिनी के प्रांत स्तर के कई पदाधिकारी शामिल हुए. पदाधिकारियों ने स्थल निरीक्षण व प्रशिक्षण वर्ग की विस्तृत योजना तैयार की. इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के लिए आवास, भोजन, सुरक्षा, चिकित्सा व प्रशिक्षण सत्रों की समुचित व्यवस्था की जायेगी. प्रशिक्षण में झारखंड के सभी जिलों से लगभग 200 बहनें भाग लेंगी. मौके पर प्रांत सह मंत्री मनोज पोद्दार, प्रात संयोजिका कृति गौरव, अनिमा पांडेय, विहिप के जिलाध्यक्ष भुनेश्वर साव, सुधीर कुमार, अंकित पांडेय, राकेश रंजन, अंजली कुमारी समेत कई उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >