चतरा : गिद्धौर प्रखंड के द्वारी स्थित बलबल गर्म कुंड में मकर संक्रांति के मौके पर भीड़ उमड़ी है. हजारों की संख्या में लोगों ने डुबकी लगायी. यहां दस दिनो तक मेला लगता है.गर्म कुंड में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगायी है. इस मेले को चतरा का कुंभ मेला भी कहा जाता है.
मान्यता है कि यहां के पवित्र गरम जल कुंड में स्नान कर जो भी सच्चे दिल से मांग बागेश्वरी की पूजा-अर्चना करता है, उनकी मनोकामना पूरी होती है. मां बागेश्वरी पर आस्था रखने वाले लोग यहां कई जगहों से आत हैं. खासकर आसपास के इलाके हजारीबाग, रामगढ़, धनबाद आदि जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं. बलबल मेले में मुख्य रूप से पशुओं की खरीद-बिक्री होती है. हर बार मेले में मनोरंजन की भी व्यस्था होती है. मौत का कुआं, बुगी-बुगी, ब्रेक डांस, बड़ा झूला लोगों के मनोरंजन के लिए लगाये गये हैं.
