विद्यालय से शिक्षिका को नहीं हटाने पर ताला जड़ा

चतरा : सदर प्रखंड के कठौतिया गांव स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय भगवान दास में बुधवार को महिलाओं ने ताला जड़ दिया. उनका आरोप था कि विद्यालय की शिक्षिका पूर्णिमा रूंडा द्वारा 20 दिन पूर्व एक बच्ची की बेरहमी से पिटाई की थी, जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी थी. इसकी शिकायत उपायुक्त की […]

चतरा : सदर प्रखंड के कठौतिया गांव स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय भगवान दास में बुधवार को महिलाओं ने ताला जड़ दिया. उनका आरोप था कि विद्यालय की शिक्षिका पूर्णिमा रूंडा द्वारा 20 दिन पूर्व एक बच्ची की बेरहमी से पिटाई की थी, जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी थी. इसकी शिकायत उपायुक्त की गयी थी.

साथ ही शिक्षिका को हटाने की मांग की गयी थी, लेकिन शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों ने अबतक आरोपी शिक्षिका को नहीं हटाया गया. इसी से क्षुब्ध होकर तालाबंदी की गयी. विभाग के पदाधिकारी के आश्वासन के बाद ताला खोल दिया गया. इससे पूर्व भी ग्रामीणों ने विद्यालय में ताला जड़ा था. महिलाओं ने बताया कि शिक्षिका द्वारा विद्यालय संचालन में अनियमितता बरती जा रही है.

नियमित रूप से मध्याह्न भोजन बच्चों को नहीं दिया जाता है. इस संबंध में डीएसइ जितेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि बीइइओ को मामले की जांच करने का निर्देश दिया गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >