हार्ट अटैक से सैफ वन के जवान की मौत

टंडवा : शिवपुर पिकेट में तैनात सैफ वन के जवान की मौत हार्ट अटैक से हो गयी. मृत जवान की पहचान छपरा जिला के रिवलगंज थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव निवासी बाबूलाल यादव के 51 वर्षीय पुत्र दीनानाथ यादव के रूप में की गयी. जानकारी के अनुसार शिवपुर रेलवे साइडिंग की सुरक्षा को लेकर सैफ […]

टंडवा : शिवपुर पिकेट में तैनात सैफ वन के जवान की मौत हार्ट अटैक से हो गयी. मृत जवान की पहचान छपरा जिला के रिवलगंज थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव निवासी बाबूलाल यादव के 51 वर्षीय पुत्र दीनानाथ यादव के रूप में की गयी.

जानकारी के अनुसार शिवपुर रेलवे साइडिंग की सुरक्षा को लेकर सैफ वन एमटू कंपनी के जवानों को लगाया है, जिसमें दीनानाथ भी दो वर्ष से तैनात थे. दीनानाथ सोमवार सुबह लगभग 7.30 बजे ब्रश करने के दौरान गिर पड़े. वहां उपस्थित जवान उन्हें लेकर टंडवा सामुदायिक उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. वहां जांच के बाद डॉक्टर कृष्ण कुमार ने जवान को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >