वार्ता के लिए पहुंचे एसडीओ नहीं बनी बात, अनशन जारी
चतरा : कोल एरिया ट्रक ऑनर एसोसिएशन के सदस्यों का आमरण अनशन तीसरा दिन भी जारी रहा. आमरण अनशन कर रहे 11 में दो लोगों क्रमश: संजीव कुमार व प्रकाश यादव की तबीयत बिगड़ती जा रही है. मेडिकल टीम ने धरनास्थल पर पहुंच कर दोनों को स्लाइन चढ़ाया. साथ ही सभी की स्वास्थ्य जांच की. […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
चतरा : कोल एरिया ट्रक ऑनर एसोसिएशन के सदस्यों का आमरण अनशन तीसरा दिन भी जारी रहा. आमरण अनशन कर रहे 11 में दो लोगों क्रमश: संजीव कुमार व प्रकाश यादव की तबीयत बिगड़ती जा रही है. मेडिकल टीम ने धरनास्थल पर पहुंच कर दोनों को स्लाइन चढ़ाया. साथ ही सभी की स्वास्थ्य जांच की.
बुधवार को वार्ता करने सीसीएल के मैनेजर शंभु कुमार दास, डिस्पैच पदाधिकारी अमरनाथ सिंह, एसडीओ राजीव कुमार, एसडीपीओ वरुण रजक व बीडीओ रंथु महतो पहुंचे थे. मौके पर सिमरिया विधायक गणेश गंझू भी उपस्थित हुए. वार्ता में सभी 16 सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग अनशनकारियों ने किया. साथ ही वार्ता यह कह कर ठुकरा दिया कि जब तक सीसीएल के जीएम धरना स्थल पर आकर वार्ता नहीं करते है, तब तक अनशन जारी रहेगा.
इस तरह वार्ता विफल रही और पदाधिकारी वापस लौट गये. हालांकि मैनेजर श्री झा ने कई मांगों को मानने की बात कही. अनशन पर बैठे एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश यादव, आशुतोष मिश्रा ने कहा कि जब तक सभी मांग पूरी नहीं होती अनशन जारी रहेगा. एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि मगध व आम्रपाली में सीसीएल की मिलीभगत से बाहरी भारी वाहन 18 व 22 चक्का ट्रेलर से कोयला की ढुलाई की जा रही हैं, जबकि स्थानीय व सीसीएल से कोयला निकालने के लिए जमीन दिये जाने वाले लोगों का वाहन रोका जा रहा हैं.
साथ ही कहा कि सीसीएल को जितना मुनाफा होता हैं उसके अनुपात कोई भी विकास कार्य क्षेत्र में नहीं किया जा रहा हैं. प्रदूषण से लोग परेशान हैं. इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रवक्ता अरुण कुमार सिंह, अरविंद सिंह, प्रह्लाद सिंह, बनवारी साव, जिप सदस्य दुलार साव, विनोद साव, हरेंद्र प्रसाद समेत कई उपस्थित थे. दूसरी ओर मगध व आम्रपाली में अनशन के समर्थन में डिस्पैच कार्य ठप रहा. 40-50 टन कोयला का डिस्पैच नहीं हो सका, जिससे सीसीएल को लाखों रुपये का नुकसान हुआ. इसका समर्थन लोडर एसोसिएशन ने भी किया.
विधायक ने कहा : विधायक गणेश गंझू ने कहा कि एसोसिएशन के मांग जायज हैं. सीसीएल से अविलंब मांग पूरी कराने की मांग की. साथ ही कहा कि सीसीएल मांग नहीं मानती हैं तो मामला मुख्यमंत्री के पास रखेंगे. डीसी से वार्ता हुई हैं. सीसीएल के अधिकारियों को बुलाकर मामला शॉर्ट आउट किया जायेगा.