भाजपा प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क

मयूरहंड : भाजपा प्रत्याशी सुनील कुमार सिंह ने गुरुवार को सोकी, चेरी, ढेबादरी, मंझगावां, करमा, नवडीहा, मनहरी, अमझर, फुलांग, महूगाई समेत कई अन्य गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. मौके पर मंडल अध्यक्ष अश्विनी कुमार सिंह, पूर्व विधायक योगेंद्र नाथ बैठा, पूर्व जिप सदस्य राजेश कुमार […]

मयूरहंड : भाजपा प्रत्याशी सुनील कुमार सिंह ने गुरुवार को सोकी, चेरी, ढेबादरी, मंझगावां, करमा, नवडीहा, मनहरी, अमझर, फुलांग, महूगाई समेत कई अन्य गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. मौके पर मंडल अध्यक्ष अश्विनी कुमार सिंह, पूर्व विधायक योगेंद्र नाथ बैठा, पूर्व जिप सदस्य राजेश कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, विजय सिंह, सुजीत भारती, मंजीत सिंह, अनिल सिंह, मृत्युंजय सिंह, डोमन राणा समेत उनके समर्थ उपस्थित थे. लावालौंग व कुंदा में पार्टी कार्यकर्ता व समर्थको ने कई गांवो में जनसंपर्क अभियान चलाकर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की.

कुंदा में पूर्व विधायक जर्नादन पासवान व लावालौंग में पूर्व मुखिया अमित चौबे के नेतृत्व में अभियान चलाया गया. घर-घर जाकर मतदाताओं से मोदी के नाम पर भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की. कार्यकर्ताओं ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी कई विकास कार्य किये है. श्री पासवान ने कुंदा, बेरियाचक, नीचेटोला, बनियाटोला के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया.
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार यादव, 20 सूत्री अध्यक्ष गंदौरी साव, चुनाव प्रभारी गणेश गुप्ता, रामाधार सिंह, प्रमोद गुप्ता, अंबिका यादव, जिप सदस्य अनिता देवी, अंबिका सिंह भोगता, जबकि लावालौंग के लमटा, शिवराजपुर, आतमपुर, अंबाटांड, रखेद आदि गांवों में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क किया गया. मौके पर भोला प्रसाद, मुखिया कल्पना देवी, रामदेव साव, ज्योतिम साव, पवन प्रसाद समेत कई शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >