इटखोरी : करंट की चपेट में आने से डेढ़ वर्षीय बच्‍चे की मौत

इटखोरी : धनखेरी निवासी मो. नसरुल्‍ला के डेढ़ वर्षीय पुत्र नाहिद की मौत करंट की चपेट में आने से हो गयी. घटना गुरुवार शाम 5 बजे की है. जानकारी के अनुसार मासूम नाहिद अपने घर के छत पर खेल रहा था. इसी दौरान उसने छत पर निकले लोहे का छड़ पकड़ लिया. बताया जा रहा […]

इटखोरी : धनखेरी निवासी मो. नसरुल्‍ला के डेढ़ वर्षीय पुत्र नाहिद की मौत करंट की चपेट में आने से हो गयी. घटना गुरुवार शाम 5 बजे की है. जानकारी के अनुसार मासूम नाहिद अपने घर के छत पर खेल रहा था. इसी दौरान उसने छत पर निकले लोहे का छड़ पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि लोहे के छड़ में पहले से ही करंट प्रवाहित था.

बच्‍चे को जोर का झटका लगा. परिजनों ने बच्‍चे को डॉक्‍टर के पास दिखाया, जहां डॉक्‍टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पूरा परिवार शोक में डूबा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >