2501 लोगों को तीन माह से भुगतान नहीं

कई लाभुकों के समक्ष भुखमरी की स्थिति चतरा : लावालौंग प्रखंड के पेंशनधारियों को तीन माह से पेंशन नहीं मिली है़ पेंशनधारी बैंक व प्रज्ञा केंद्र का चक्कर लगा कर परेशान हो रहे हैं. पेंशन की आस में कई पेंशनधारियों की मौत भी हो चुकी है़ दो माह पूर्व सहदेव महतो (82), एतवरवा भुईयां की […]

कई लाभुकों के समक्ष भुखमरी की स्थिति

चतरा : लावालौंग प्रखंड के पेंशनधारियों को तीन माह से पेंशन नहीं मिली है़ पेंशनधारी बैंक व प्रज्ञा केंद्र का चक्कर लगा कर परेशान हो रहे हैं. पेंशन की आस में कई पेंशनधारियों की मौत भी हो चुकी है़ दो माह पूर्व सहदेव महतो (82), एतवरवा भुईयां की मां (83) की मौत हो चुकी है़ दोनों को नवंबर, दिसंबर की पेंशन नहीं मिली है़.

पेंशन की राशि बैंक में ही रह गयी, साथ ही कई के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है़ जनवरी, फरवरी व मार्च माह की पेंशन की राशि प्रखंड से बैंक को उपलब्ध करायी गयी है़, लेकिन प्रबंधक की लापरवाही के कारण पेंशन का भुगतान नहीं हो पाया है़ विदित हो कि प्रखंड में कुल 2501 पेंशनधारी हैं, इसमें विधवा 843, विकलांग 36 व वृद्धा पेंशनधारी की संख्या 1622 हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >