चतरा : हाइवा ने बाईक सवार को लिया चपेट में, दो की मौत

चतरा : चतरा-इटखोरी पथ में रक्सी मोड के पास सोमवार को पत्थर लदा हाइवा जेएच 02 एयू 1833 ने बाईक सवार को अपने चपेट में ले लिया. जिसमें दो लोगो की मौत हो गयी. एक की मौत घटनास्थल पर व दूसरा का अस्पताल पहुंचने के पहले हो गयी. मरने वालो में सदर प्रखंड के डाढा […]

चतरा : चतरा-इटखोरी पथ में रक्सी मोड के पास सोमवार को पत्थर लदा हाइवा जेएच 02 एयू 1833 ने बाईक सवार को अपने चपेट में ले लिया. जिसमें दो लोगो की मौत हो गयी. एक की मौत घटनास्थल पर व दूसरा का अस्पताल पहुंचने के पहले हो गयी. मरने वालो में सदर प्रखंड के डाढा गांव निवासी सरयू यादव (60) व गिद्धौर थाना क्षेत्र के मसूरिया गांव निवासी मनोज यादव (30) शामिल हैं. जानकारी के अनुसार बाईक पर सवार होकर उक्त दोनो डाढा से मसूरिया जा रहे थे.

इस क्रम में रक्सी मोड के पास विपरीत दिशा से आ रहा हाइवा ने अपने चपेट में ले लिया. बाईक चालक मनोज की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि गंभीर रूप से घायल सरयू यादव को अस्पताल लाया जा रहा था. इस दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. हाइवा सिमरिया के एक खाद्यान से पत्थर लेकर उंटा स्थित प्लांट में ले जा रहा था.
हाइवा उंटा-कान्हाचट्टी पथ के निर्माण कार्य के लिए पत्थर लेकर जा रहा था. घटना के बाद चालक, उपचालक फरार हो गया. आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने उक्त पथ को जाम कर दिया. परिजन समुचित मुआवजा की मांग को लेकर सडक जाम किया. घटना की सूचना मिलते ही सदर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. बीडीओ रंथु महतो व इंस्पेक्टर ने पारिवारिक लाभ दिलाने का आश्वासन देकर सडक जाम हटाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >