चाकुलिया में गजराज का आतंक, तीन दिन से लगातार मचा रहा उत्पात

Chakulia Elephant Attack : पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया में लगातार तीसरे दिन जंगली हाथी श्री राज उद्योग राइस मिल में घुस गया. हाथी ने धान और भूसा बर्बाद किया, जिससे चालक-मजदूर जान बचाकर भागे. वहीं, 22 हाथियों का झुंड एक रात में दो बार रेलवे ट्रैक पार करता भी देखा गया.

राकेश सिंह की रिपोर्ट 

Chakulia Elephant Attack : पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया मटिहाना सड़क पर चौठिया के पास स्थित श्री राज उद्योग राइस मिल में रविवार की शाम फिर से एक जंगली हाथी घुस गया. पिछले 3 दिनों से लगातार जंगली हाथी श्री राज उद्योग में घुसकर आतंक मचा रहे हैं. रविवार को घूसा जंगली हाथी ने राइस मिल में रखें भूसा और धान को बोरे से निकाल कर खाया और बर्बाद भी किया. लगभग 1 घंटे तक हाथी राइस मिल परिसर में ही जमा रहा. इस दौरान हाथी देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई. 

हाथी देख चालक-मजदूर वाहन छोड़कर भागे 

हाथी के घुस जाने के कारण राइस मिल में कार्यरत मजदूर काफी भयभीत रहे. मिल परिसर में ट्रक पर चावल लोडिंग का काम चल रहा था. चालक और मजदूर दोनों हाथी देखकर वाहन छोड़ भाग निकले. लगभग 1 घंटे के बाद जंगली हाथी मिल के पिछले हिस्से की टूटी हुई दीवार पर लगी टीन को हटाकर जंगल की ओर चला गया. आए दिन श्री राज उद्योग राइस मिल में हाथी घुसने से मिल मालिक सुभाष लोधा काफी परेशान है. उन्होंने कहा कि जंगली हाथी के कारण उनका व्यवसाय बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. काफी प्रयासों के बाद भी उन्हें जंगली हाथी की समस्या से मुक्ति नहीं मिल पा रही है.

एक रात में दो बार रेल की पटरियों से गुजरे हाथियों का झुंड

शनिवार की रात 22 जंगली हाथियों का झुंड रेलवे लाइन के दोनों छोर पर भ्रमण करते दिखे. एक ही रात में जंगली हाथियों के झुंड ने दो बार रेल की पटरी को पार किया. इससे बड़ी घटना टल गई. चाकुलिया स्थित रेलवे लाइन हावड़ा मुंबई में लाइन के तौर पर जानी जाती है. रात भर चाकुलिया से होते हुए कई एक्सप्रेस ट्रेनें और मालगाड़ियां गुजरती है. 22 हाथियों के झुंड में लगभग 8 से 10 की संख्या में बच्चा हाथी भी शामिल है. एक ही रात दो बार हाथियों के रेलवे लाइन से होकर गुजरने से सनसनी फैल गई. रेल की पटरी को पार कर हाथियों का झुंड चाकुलिया अमलागोड़ा मार्ग पर स्थित गांगुली लकड़ी मिल में घुस गया. उनकी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है.

ये भी पढ़ेंसरायकेला-खरसावां में सुस्त पड़ा मानसून, कम बारिश से धान की खेती प्रभावित 

ये भी पढ़ेंधनबाद में ई-रिक्शा चालकों में डर और नाराजगी, मोबाइल ऐप से गाड़ियां बंद करने का आरोप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >