कांग्रेस भवन में शुक्रवार को युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने की. मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई व महिला जिलाध्यक्ष नीतीमा बारी भी उपस्थित रहे. प्रीतम बांकिरा ने कहा कि युवा कांग्रेस जेपीएससी और जेएसएससी छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है.
लगातार परीक्षाओं में गड़बड़ी होने से छात्रों का भविष्य खराब हो रहा है. सरकार को इस पर ठोस कदम उठाना चाहिए. दोषियों पर अविलंब कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाये. इस मौके पर सूरज मुखी, कालीचरण मुंडा, रेंगो पुरती, राजीव बोयपाई, गुलजार अंसारी, त्रिलोक हेंबरोम, प्रतीक कुमार, निशित सिंह मुंडा, रूपेश पुरती, बसंत सामड, प्रकाश हेस्सा, आशीष बेहरा, अमीर पुरती आदि मौजूद थे.
