चाईबासा. महिला कॉलेज चाईबासा की राष्ट्रीय सेवा योजना बीएड इकाई द्वारा शनिवार को बीएड मल्टीपर्पज हॉल में विश्व जनसंख्या दिवस पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य जनसंख्या, शिक्षा, स्वास्थ्य और लैंगिक समानता के प्रति जागरुकता बढ़ाना था. बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. मोबारक करीम हाशमी ने स्वागत भाषण दिया, जबकि एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अर्पित सुमन ने दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला मुख्य वक्ता डॉ. प्रभात कुमार सिंह ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य और कौशल विकास से युवा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. कार्यक्रम में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित हुआ तथा बीएड सेमेस्टर-1 की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया.
युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति : डॉ प्रभात
महिला कॉलेज चाईबासा में विश्व जनसंख्या दिवस पर विशेष व्याख्यान आयोजित। डॉ. प्रभात कुमार सिंह ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण की शक्ति बताया।

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक व विद्यार्थी | Prabhat Khabar Network