Chaibasa News : आनंदपुर में पत्थर से कूचकर युवक की हत्या

आनंदपुर थाना के समीज गांव स्थित कोयल नदी किनारे पड़ा मिला शव

आनंदपुर. पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर थाना के समीज गांव स्थित कोयल नदी किनारे से पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या कर दी गयी है. युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है. पुलिस ने शव बरामद कर शिनाख्त में जुट गयी है. शव को बकरी चराने गये ग्रामीणों ने सबसे पहले देखा. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी ग्राम मुंडा को दी. ग्राममुंडा की सूचना पर डीएसपी जयदीप लकड़ा, थाना प्रभारी प्रिंस झा दलबल के साथ घटना स्थल के पास पहुंचे. ग्रामीणों से पूछताछ की. पुलिस के अनुसार रविवार रात में हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है. युवक लाल रंग का टीशर्ट और नीले रंग का जींस पहने हुए है. सिर के पास दो बड़े पत्थर पड़े थे. इसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. युवक के दोनों हाथ पीठ की ओर रस्सी से बंधे थे. मुंह में कपड़ा बंधा था. घटनास्थल पर एक जोड़ी चप्पल भी पड़ी मिली है. पुलिस ने आसपास में सर्च अभियान चलाया. पर हत्या से संबंधित कोई भी अन्य सामग्री नहीं मिली. पुलिस मृतक का शिनाख्त करने में जुट गयी है. शाम हो जाने के कारण शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को कराया जायेगा. डीएसपी जयदीप लकड़ा ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह लग रहा है कि युवक को हाथ, मुंह बांधकर यहां लाया गया और पत्थर से कूचकर यहां हत्या कर दी गयी. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >