Chaibasa News : काम करने आंध्र प्रदेश गये युवक की करंट लगने से मौत

परिजनों ने 10 लाख मुआवजे की रखी मांग, मृतक का साथी भी झुलसा

मझगांव. मझगांव थाना अंतर्गत ग्राम सानपड़सा निवासी जोगेन गोप, पिता रघुनाथ गोप का आंध्र प्रदेश में बिजली के चपेट में आने से मौत हो गयी. मृतक जोगेन गोप 3-4 सालों से आंध्र प्रदेश के नागलुर जिले के थाना रेडिगुडाम ग्राम सयोगपहलग में काम कर रहा था. 26 जनवरी को पोल पर वायरिंग करते समय करंट लगने से पूरी तरह झुलस गया. बिजली विभाग की लापरवाही से युवक की जान चली गयी और एक व्यक्ति घायल हो गया. बिजली तार के चपेट में हुई मौत से मझगांव के ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. बुधवार देर शाम को आंध्र प्रदेश से मृतक जोगेन गोप का शव मझगांव लाया गया. समाजसेवी रितेश तामसोय ने कहा कि स्थानीय प्रशासन को संज्ञान में लेना चाहिए. हमारी ओर से प्रयास रहेगा कि मृतक के परिवार को हर संभव सहायता मिल सके. परिजनों का कहना है कि परिवार को दस लाख और एक नौकरी की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >