Chaibasa News : युवक ने सरिया से किया हमला, दो गंभीर

घायल अंजद प्रधान चक्रधरपुर के जामटूटी का रहने वाला है

अंजद प्रधान को इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर किया गया

प्रतिनिधि, चक्रधरपुर

चक्रधरपुर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे एक युवक ने दो लोगों पर सरिया से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया. इसमें एक की हालत गंभीर बनी है. घटना रविवार दोपहर 3.00 बजे की है. हमलावर युवक के नाम का पता नहीं चला है. वह देवगांव के चट्टानी साई का रहने वाला है. युवक के हमले से घायल अंजद प्रधान, जो चक्रधरपुर के जामटूटी गांव का रहने वाला है. लोगों का कहना है कि हमलावर युवक रेलवे ओवरब्रिज के नीचे डबलिंग कॉलोनी में आयोजित काली पूजा पंडाल में लगी लाइटों को चुराकर भाग रहा था. जिसे पंडाल में मौजूद कुछ युवकों ने दौड़ाया. इसी दौरान हमलावर युवक ने भागते समय सामने से आ रहे अंजद प्रधान नीलराम रवि नामक बच्चे को सरिया से हमला कर घायल कर दिया. सरिया अंजद प्रधान के सीने में घुस गयी है. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके से हमलावर भागने में सफल रहा. घायल अंजद प्रधान को आसपास के लोगों ने उठाकर रेलवे अस्पताल भेजा. यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाज के लिए टाटा टीएमएच रेफर कर दिया गया है. अंजद प्रधान की हालत गंभीर बनी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक मानसिक रूप से पीड़ित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >