Chaibasa News : प्रबंधन की उदासीनता से परेशान हैं मजदूर

झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन ने शुक्रवार को गुवा जनरल ऑफिस के समक्ष प्रदर्शन किया. वहीं, सेल प्रबंधन को 05 सूत्री मांगपत्र सौंपा.

गुवा.

झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन ने शुक्रवार को गुवा जनरल ऑफिस के समक्ष प्रदर्शन किया. वहीं, सेल प्रबंधन को 05 सूत्री मांगपत्र सौंपा. हालांकि, सेल के सीजीएम कमल भास्कर के उपस्थित नहीं रहने के कारण मांगों पर विचार-विमर्श नहीं हो सका. इसे लेकर यूनियन में आक्रोश है. सेल प्रबंधन ने कहा कि यूनियन की मांगों को अधिकारियों तक पहुंचा दिया जायेगा. मौके पर संघ के महामंत्री अंतर्यामी महाकुड़ ने कहा कि प्रबंधन की उदासीनता व मजदूर विरोधी नीति के कारण मांगों पर विचार नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि गुवा अयस्क खान में कार्यरत ठेका कर्मियों को ए रजिस्टर में ज्वाइनिंग तिथि के बिना कैसे हस्ताक्षर कराया जा रहा है. यह अनुचित है. जिस तरह स्थायी कर्मियों को सेवानिवृत्ति के एक वर्ष पूर्व पत्र के माध्यम से सूचित किया जाता है, वैसे ही ठेका कर्मियों को भी दिया जाये. ठेका कर्मियों के नो-स्टॉक मेडिसिन बिल का अबतक भुगतान नहीं किया गया है. उसे तत्काल प्रभाव से चालू किया जाये. ठेका कर्मियों के रात्रि भत्ता, सिक लीव में अबतक बढ़ोतरी नहीं की गयी है. उसे तत्काल प्रभाव से बढ़ाया जाये.

गुवा अयस्क खान के स्थायी व ठेका कर्मियों के आश्रित व तकनीकी शिक्षा में उत्तीर्ण ग्रामीण युवाओं का पीजीपीटी प्रशिक्षण शीघ्र शुरू हो. जिन ठेका कर्मियों का अपग्रेडेशन नहीं हुआ है, उनका शीघ्र किया जाये. गुवा अयस्क खान में दुर्घटना में स्थायी मजदूर की मृत्यु व उनके साथी घायल हुए. उक्त दुर्घटना के दोषी अधिकारियों को विरुद्ध अबतक प्रबंधन ने कार्रवाई नहीं की है. कोलकाता गेस्ट हाउस सुविधा बंद नहीं किया जाये. मैनपावर की कमी को दूर करने के लिए स्थानीय स्तर पर बहाली की जाये. गुवा अयस्क खान में सेल की ओर से आयोजित लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए गुवा में शिक्षित युवाओं को प्रशिक्षण दी जाये. गुवा अयस्क खान में स्थायी कर्मी निम्न पदों पर रहते हुए भारी मशीनों का परिचालन, प्लांट परिचालन, विद्युतीय कार्य, कार्यालय कार्य आदि कर रहे हैं. वैसे कर्मियों को डाउन ग्रेड प्रमोशन दिया जाये. जो ठेकेदार कर्मियों का भुगतान समय पर नहीं करते हैं और रिट्रेचमेंट बेनिफिट राशि का भुगतान नहीं किया है, उन्हें ब्लैक लिस्ट किया जाये. पिछले 10 वर्षों से सिपिंग से जो ठेका कर्मी लोडिंग, डिगिंग, सफाई व अतिरिक्त लेबलिंग का कार्य दे दिया गया है. उन्हें अब तक रेगुलर नहीं किया गया है, उन कर्मियों को शीघ्र रेगुलर किया जाये. पिछले कई वर्षों से जो कर्मी जॉब कान्ट्रैक्ट पर कार्यरत हैं, उन्हें मेडिकल बुक अबतक नहीं दिया गया है. उन्हें शीघ्र मेडिकल बुक दिया जाये, गुवा अयस्क खान में कार्यरत ठेका कर्मियों को जल्द पेंशन की सुविधा मिले.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >