Chaibasa News : कांगरा व वैतरणी का जलस्तर बढ़ा

सड़कों पर बह रहा नालों का पानी आवागमन में परेशानी, गांवों में कीचड़ और फिसलन से हाल बेहाल

जैंतगढ़. जैंतगढ़ में लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. छोटे-बड़े नाले उफान पर हैं और झारखंड-ओडिशा सीमावर्ती इलाकों की नदी वैतरणी और नालों में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. क्षेत्र के प्रमुख नाले-मंडल नाला, कांटा बिला नाला, डोंगा बरु नाला, कोंकवा नाला और काडू कोड़ा उफान पर हैं. कई स्थानों पर नालों का पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही है.

डेंजर लेबल तक पहुंचा कांगरा नदी का जलस्तर:

कांगरा नदी का जलस्तर डेंजर लेबल तक पहुंच गया है. उसका फैलाव भी तेज़ी से बढ़ रहा है. वैतरणी नदी में भी जलस्तर बढ़ने के साथ उसकी धारा और प्रवाह में तीव्रता आ गयी है. क्षेत्र के तालाब पूरी तरह भर चुके हैं. प्रसिद्ध राजबांध का पानी ओवरफ्लो होकर आसपास के खेतों में फैल गया है. बांध से निकली मछलियां खेतों में पहुंच गयी हैं, जिससे ग्रामीण बड़ी संख्या में मछलियां पकड़ रहे हैं. दूसरी ओर, ग्रामीण इलाकों की सड़कों की हालत बेहद खराब हो चुकी है. चारों ओर कीचड़ का साम्राज्य है और फिसलन से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गयी ह

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >