फोटो बंदगांव: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को कराईकेला पंचायत प्रांगण में एस्पायर सामाजिक संस्था की ओर से सम्मान समारोह एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कराईकेला पंचायत की मुखिया श्रीमती गीता बानरा, बाल अधिकार सुरक्षा मंच के अध्यक्ष तीरथ जामुदा, समाजसेवी अरूप चटर्जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान संस्था द्वारा विद्यालय छोड़ चुके बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयासों की सराहना की गई.एस्पायर संस्था के सहयोग से मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए सभी विद्यार्थियों के सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होने पर उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.इस अवसर पर बाल अधिकार सुरक्षा मंच के अध्यक्ष तीरथ जामुदा ने कहा कि एस्पायर संस्था क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है. संस्था स्कूल छोड़ चुके बच्चों को शिक्षा से जोड़कर उनके भविष्य को नई दिशा देने का कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि बच्चों की सफलता यह साबित करती है कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर हर बच्चा आगे बढ़ सकता है. कार्यक्रम में बच्चों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आंगनबाड़ी सेविकाओं के बीच टीचिंग-लर्निंग मैटेरियल का वितरण भी किया गया.वहीं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को पौधे प्रदान किए गए तथा अपने-अपने केंद्रों में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया. वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा का विकास समाज की प्रगति के दो महत्वपूर्ण आधार हैं. सभी लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लेना चाहिए.कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण और बाल शिक्षा को बढ़ावा देने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। इस मौके पर रूपेश सरकार, सेलाई बोदरा, पुरषोत्तम प्रधान,गंगाधर प्रधान,भारती महतो,गुरुवारी जामुदा,निरंजन नायक समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
विश्व पर्यावरण दिवस पर कराईकेला पंचायत में सम्मान समारोह एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
विश्व पर्यावरण दिवस पर कराईकेला पंचायत में सम्मान समारोह एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
