तुईबार गांव की सड़क जर्जर, लोगों को चलने में हो रही परेशानी

चाईबासा के तुईबार गांव में सड़क जर्जर होने से स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाली न होने से सड़क पर पानी जमा रहता है।

चाईबासा: चाईबासा सदर प्रखंड क्षेत्र के तुईबीर गांव की मुंडा टोला जानेवाली पीसीसी सड़क काफी जर्जर हो गयी है. जर्जर सड़क और बारिश के पानी के बहने से लोगों को चलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चे पानी से होकर जाना पड़ता है. सड़क के गड्ढोंं में जमा पानी पर गिरकर बच्चे के अलावा बडे-बुजुर्ग गिरकर चोटिल हो रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि सुबह से विद्यालय जाने के लिए बच्चे घर से निकलते हैं. उसकी ड्रेस और जूते पानी में भींग जाते हैं. वहीं गंदे पानी से ड्रेस गंदें हो जाते हैं.

सड़क के किनारे नाली का निर्माण नहीं है. जिसके कारण पानी सड़क पर बहता है. दूसरी ओर हरिनंदन भंज के घर से बिरसा देवगम के घर तक पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य अधूरा है. जिससे सड़क पर पूरी तरह से कीचड़ हो गयी. कीचड़ से होकर लोग आते-जाते हैं. पीसीसी निर्माण कार्य हुए करीब 15 वर्ष से अधिक हो गये हैं.

अब तक उसका मरम्मत कार्य नहीं हुआ है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सामान्य दिनों में स्थिति किसी तरह संभल जाती है, लेकिन बारिश के मौसम में हालात बेहद खराब हो जाते हैं. पानी जमा होकर घुटने तक पहुंच जाता है, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानी होती है.

पानी से होकर बच्चे जाते हैं विद्यालय

बच्चों को पानी से होकर विद्यालय जाना पड़ता है. गड्ढों में जमा पानी के गड्ढों पर गिरकर चोटिल होते हैं. सुबह से विद्यालय के जाने के लिए निकलते हैं. गंदे पानी से जूते और पोशाक गंदे हो जाते हैं. डेस खराब हो जाते हैं. सड़क किनारे नाली भी नहीं है. जिसके कारण बारिश के पानी सड़क पर ही बहता है. जिससे जनता काफी त्रस्त है. इस समस्या का सामधान के लिए स्थानीय विधायक के अलावा पंचायत प्रतिनिधियों से कई बार शिकायत की गयी है. परंतु इस ओर किसी का ध्यान नहीं है.

क्या कहते हैं ग्रामीण

हरिनंदन भंज, अधिवक्ता ने कहा कि पूर्व सासंद स्व बागुन सुंगरूई के कार्यकाल में उक्त पीसीसी का निर्माण कार्य हुआ था. इसके बाद से अबतक कोई निर्माण कार्य नहीं हुआ है. जिसके कारण सड़क पूरी तरह से जर्जर हो गयी है. जर्जर सड़क से होकर लोग आनेजाने को मजबूर हैं.

वहीं इस मामले को लेकर पप्पू देवगम ने कहा कि सड़क पर पानी बहने से आने-जाने में काफी परेशानी होती है. रात के समय ते विकट स्थिति उत्पन्न हो जाती है. जिसके कारण लोग घरों से निकलते नहीं है. साइकिल व बाइक से गिरकर जख्मी हो जाते हैं. सड़क की ऊंचाई होने से राहत मिलेगी. सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढें हो गये हैं. गड्ढों के पानी भरा रहता है.

वहीं दूसरे ग्रामीण अमर सिंह देवगम ने कहा कि हमारे गांव की सड़क की हालत बेहद खराब है. जब बारिश होती है तो यहां ऐसा होता है कि ये मानो किसी नाला या तालाब या पोखरे की स्थिति स्थिति दिखाई देती है. बस्ती से मुख्य सड़क तक निकलना काफी मुश्किल हो जाता है.

लादूरा देवगम बताते हैं कि गांव की सड़क किनारे नाली न होने से बारिश का गंदा पानी सड़क पर बहता है. जिससे कीचड़, बीमारियों और आने-जाने में भारी परेशानी होती है. विशेष कार बारिश होने में ज्यादा दिक्कतें होती है. सड़क पर ही पानी बहता और जमा हो जाता है. इससे न केवल सड़क की स्थिति खराब हो रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bhagirathi Mahato

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >