नकटी डैम में साल भर बाद भी शौचालय निर्माण अधूरा, नाराजगी

नकटी डैम पर्यटन स्थल पर 13 लाख की लागत से बन रहा शौचालय एक साल बाद भी अधूरा है। स्थानीय लोगों ने संवेदक को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की है।


बंदगांव. नकटी डैम पर्यटन स्थल पर पर्यटकों के लिए स्वीकृत महिला-पुरुष शौचालय का निर्माण एक वर्ष बाद भी अधूरा है. जिला परिषद सदस्य बसंती पूर्ति ने कार्य का निरीक्षण कर इस पर गहरी नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने बताया कि 15वें वित्त आयोग के तहत लगभग 13 लाख रुपये की लागत वाली इस योजना को ‘रॉयल होम्स’ एजेंसी द्वारा तीन महीने में पूरा किया जाना था. लेकिन संवेदक की मनमानी और विभागीय लापरवाही से काम अटका पड़ा है. नियमों के विरुद्ध निर्माण स्थल पर योजना की जानकारी देने वाला “सिटीजन इंफॉर्मेशन बोर्ड’ भी नहीं लगाया गया है. जिप सदस्य ने मांग की है कि विभाग तुरंत जांच कर संवेदक की जवाबदेही तय करे. यदि कार्य जल्द पूरा नहीं होता है, तो संवेदक को ब्लैकलिस्ट कर अन्य एजेंसी से शेष निर्माण कराया जाए. स्थानीय ग्रामीणों और पर्यटकों ने भी जल्द जांच की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anil tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >